पटना, मार्च 10 -- बिजली उपकेंद्रों के रखरखाव में लापरवाही बरतने के आरोप में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सहरसा के कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार एमआरटी प्रमंडल सहरसा के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को कर्तव्य में लापरवाही और विभागीय निर्देशों की अनदेखी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक द्वारा सहरसा विद्युत आपूर्ति अंचल की समीक्षा के दौरान सामने आयी कमियों के बाद की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...