पटना, दिसम्बर 29 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने सहरसा अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय (वाणिज्यकर कार्यालय) के परिचारी शंकर कुमार को 75 हजार घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसे निगरानी की टीम ने कार्यालय के सामने स्थित चाय की दुकान पर रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया। वह टैक्स पेड को सेटल कर शिकायतकर्ता सिराजुल होदा के खाते को होल्ड से हटाने के एवज में रिश्वत की रकम ले रहा था। सोमवार को निगरानी ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर आरोपित गिरफ्तार करने में सफल रही। सहरसा के बख्तियारपुर थाना के सिमरी बख्तियारपुर निवासी नसीम उद्दीन के पुत्र सिराजुल होदा ने निगरानी ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित परिचारी की ओर से टैक्स पेड को सेटल कर खाता को होल्ड से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। निगरानी ब...