सहरसा, सितम्बर 1 -- सहरसा। सूबे का सहरसा और मधुबनी जिला जलकुंभी से हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बनाने का हब बनेगा। यहां की बेकार और सिरदर्द जलकुंभी(भाखन) जीविका दीदियों की कमाई का जरिया बनकर उनकी तकदीर बदलेगी। दरअसल, सरकार ने इन जिलों में जलकुंभी से बैग, डलिया, फूलदानी, मैट, गिफ्ट बॉक्स, ट्रे, प्लेट, कुशन, पेपर सहित अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए जीविका दीदियों को पांच चरणों में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रशिक्षित दीदियों के हाथों तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए वेबसाइट लांच करते वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इससे दीदियों को उत्पादों को बेचने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन बाजार का विकल्प मिलेगा। उत्पादों की बिक्री का उन्हें अधिक टेंशन नहीं रहेगा.

प्रशिक्षण का पहला चरण पहले चरण का बेसिक प्रशिक्षण सहरसा जिले में शुरू ...