सहरसा-आनंदविहार जनसाधरण एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट चली, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, जुलाई 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15529 सहरसा-आनंदविहार जनसाधरण एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे लेट चली। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। वही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.