सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस चली करीब सवा तीन घंटे लेट, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, जुलाई 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे लेट चली। वही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेममू करीब पौने दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.