खगडि़या, जून 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे देरी से चली। जबकि 15656 कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। वहीं 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे लेट पहंुची। इधर 14604 डाउन अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एकसप्रेस एक घंटे लेट चली। वहीं 15566 न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से पहंुची। जबकि 09525 डाउन हापा-नरपतगंज स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे देरी से चली। इधर 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15621 अप कामख्या-आनं...