सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रभारी प्रवीण कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पूर्णिया प्रमंडल राज्य कर संयुक्त आयुक्त वसूली कोषांग पदस्थापित किया गया है। जबकि अमित अंकित को वित्त विभाग पटना से सेवा वापस लेते हुए सहरसा अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। बीते दिसंबर महीने में निगरानी की कार्रवाई में गिरफ्तार परिचारी शंकर कुमार ने राज्य कर संयुक्त आयुक्त का भी नाम भ्रष्टाचार में घसीटा था ।परिचारी को 75 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.