भागलपुर, मार्च 21 -- सिमरी बख्तियारपुर । एक प्रतिनिधि शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बनाया, वहीं जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर के समीप तेज हवा के कारण एक विशाल पेड़ 33 केवी विद्युत तार पर गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बाधित होने से शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। घरों में बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार, एसडीओ अमित कुमार और जेई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शनि...