भागलपुर, मई 4 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट आगामी 18 से 20 मई तक सहरसा स्टेडियम में 41 वां जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा । जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला के अंडर -14, 16 ,18, 20, 23 एवं ओपन आयु वर्ग के बालक/बालिका भाग लें सकते है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निबंधन कराना अनिवार्य है। निबंधन की अंतिम तिथि 15 मई है। निबंधन शुल्क 20 रूपये है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी किसी एक आयु वर्ग के दो विधा में भाग ले सकते हैं। सफल प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स संघ की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। अच्छे प्रशिक्षण बाद पटना में जून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा । जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.