भागलपुर, जून 13 -- सहरसा से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट विकास भवन सभागार में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग कारा एवं परिवहन विभाग में मद्य निषेध सिपाही सहित अन्य पद पर चयन के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त संबोधन का आयोजन किया गया।जानकारी दी गई की सभी पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जिलांतर्गत चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर 14 जुन एवं 17 जुन को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 3 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। यह भी पढ़ें- जिले के 18 केन्द्रों पर सिपाह...