भागलपुर, अप्रैल 11 -- सलखुआ (सहरसा) से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट प्रखंड के कोसी दियारा स्थित मध्य विद्यालय रैठी में प्रवेशोत्सव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में निकली रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर कोसी स्थान और विभिन्न टोला-मुहल्लों में पहुंची। इस दौरान शिक्षक और छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। रैली में हर बच्चे का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है और आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे जैसे नारे लगाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे भी किया जा रहा है। मौके पर थानाध्यक्...