भागलपुर, अप्रैल 27 -- सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के परवाहा गांव में सोनवर्षा राज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर लगभग 12 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 39 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए। इस दौरान नशा कारोबारी शशि यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि परवाहा गांव में अवैध नशा कारोबार की सूचना मिलने पर टीम गठित की गई। दंडाधिकारी के रूप में सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा के साथ पुलिस परवाहा वार्ड 10 स्थित शशि यादव के घर पहुंची। घेराबंदी के दौरान पुलिस को देख शशि यादव भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी जेब और घर से काले रंग के थैले में 11.88 ग्राम स्मैक, नकद राशि और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी को न्यायिक ह...