भागलपुर, मई 2 -- सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से महेन्द्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट सिमरीबख्तियारपुर के अंचलाधिकारी शुभम वर्मा के सरकारी आवास में चोरी के प्रयास के मामले में बख्तियारपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। घटना गुरुवार की है, जब एक युवक सीओ आवास में घुसकर पानी की मोटर खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सीओ की पत्नी की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, उसकी पूरी गतिविधि आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद सीओ शुभम वर्मा ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर बख्तियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और तकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.