मुंगेर, मई 6 -- सिमरी बख्तियारपुर, कुमार राजेश गुप्ता सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के निकट बुधवार की सुबह दो दुकान में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुधा दूध काउंटर एवं केक पैलेस में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पास स्थित एक रेस्टोरेंट को भी आग ने हल्का अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे एक शादी के लिए ऑर्डर का 50 हजार नगद रुपए भी जल गया。

आग बुझाने का प्रयास आग की तेज लपटों और धुएं को देख आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सक...