भागलपुर, अप्रैल 27 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 23 से 26 अप्रैल तक एक विषेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हत्या, लूट, छीनतई, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला, एसएसीएसटी एक्ट, सम्प्रदायिक हिंसा, हर्ष फायरिंग, मादक पदार्थो की बरामदगी, हत्या का प्रयास, पाॅक्सो एक्ट, वारंट, कुर्की, इश्तेहार का शीघ्र निष्पादन तथा फरार, वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।अभियान के दौरान 126 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 1.64 लाख रूपये वाहन जांच के दौरान वसूला गया ।चालीस लीटर देसी व 187 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। चार देसी हथियार बरामद किया गया। कोरेक्स, टैब्लेट, स्मैक आदि भी बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...