भागलपुर, अप्रैल 20 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी की रिपोर्ट झाड़ा पंचायत के सिसौना स्थित मध्य विद्यालय शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों का उदाहरण बनता जा रहा है। सरकार की प्रतिबद्धता के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं और शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ग एक से आठ तक संचालित इस विद्यालय में कुल 449 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से प्रतिदिन लगभग ढाई सौ बच्चे उपस्थित रहते हैं। इसके बावजूद विद्यालय में हेडमास्टर सहित मात्र चार शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से एक वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में सिर्फ तीन शिक्षकों के भरोसे कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। वहीं विद्यालय में चहारदीवारी का अभाव सुरक्षा के लिहाज से बड़ी समस्या बना हुआ है। बच्च...