भागलपुर, अप्रैल 7 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट सहरसा पुलिस के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद मुख्य बाजार में इन दिनों व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना पुलिस द्वारा बाजार की विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मंगलवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की। साथ ही सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित थीं।अभियान के दौरान सिमरी बख्तियारपुर थाना के दारोगा मुकेश कुमार सिंह स्वयं दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों को...