भागलपुर, अगस्त 17 -- सहरसा से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट सत्तर कटैया । प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी विकास कुमार यादव ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की वैज्ञानिक इंजीनियरिंग परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है।विकास की इस उपलब्धि से गांव सहित सत्तर कटैया प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। विशनपुर निवासी इस उपलब्धि से खासे उत्साहित हैं। पिता विनय कुमार यादव आर्मी में हैं और माता रूबी कुमारी गृहणी है। माता-पिता अपने पुत्र की इस सफलता को उसकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बता रहे हैं। परिवार के सदस्य विकास की उपलब्धि से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- महराजगंज के मोहम्मद सैफ का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन दो बेटे में विकास छोटा है बड़ा भाई आलोक कुमार यादव भी इ...