भागलपुर, मई 16 -- सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर बरगद (वट) वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए वृक्ष की परिक्रमा की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन देवी सावित्री ने यमराज से संघर्ष कर अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। तभी से यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी, पुरानी बाजार, रानी बाग, रंगीनियां सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का माहौल बना रहा। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर कथा सुनी और पारंपरिक विधि-विध...