सहरसा : रकिया में मारपीट की घटना में कई जख्मी
भागलपुर, मार्च 26 -- सत्तर कटैया। रकिया गांव में दो पक्षों के बीच हुये मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गये। बताया जाता है कि बिपीन दास एवं मनोज यादव के बीच भू- विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गया। जख्मी को ईलाज हेतु पंचगछिया एवं सहरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा बिहरा थाना में आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की गई है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा छानबीन कर समुचित कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.