भागलपुर, मार्च 30 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय विंदपुर में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ" रहा, जिस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक एवं अकादमिक प्रगति की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने गृह कार्य की नियमितता, बच्चों की साफ-सफाई, मोबाइल एवं टीवी के सीमित उपयोग, बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने तथा रचनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त बच्चों के पोषणयुक्त भोजन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रगति पत्रक व...