भागलपुर, मार्च 26 -- महिषी। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झाड़ा गांव में छापेमारी कर दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान, एसआई रंजीत मंडल व पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए बिजली राम और रामचंद्र पासवान को पकड़ा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...