भागलपुर, दिसम्बर 23 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। विगत कुछ दिनों से प्रखण्ड क्षेत्र में बढ रहे ठंढ के बाद पंचगछिया पीएचसी में सर्दी-जुकाम सहित बुखार एवं कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। पंचगछिया पीएचसी प्रभारी ड दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि इस तरह के मरीजों में ठंढ के कारण वृद्धि हुई है। अस्पताल में आवश्यक दवा उपलब्ध है. पीएचसी प्रभारी ने आमलोगों से बढते ठंढ को देख संयमित ढंग से रहने, गर्म कपडे पहनने तथा आवश्यकता पडने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...