सहरसा : नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग 327ई पर सिहौल गांव के पास एक ऑटो से 400 बोतल नशीली दवा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कारोबारी रहुआ चौक से बिहरा की ओर ऑटो से नशीली दवा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिहौल चौक से दक्षिण मुख्य सड़क पर ऑटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 400 बोतल नशीली दवा बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो जब्त कर सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : एक वारंटी गिरफ्तार पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.