भागलपुर, जून 13 -- सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर ने सरकारी निर्देशों और संविदा की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में दो संवेदक फर्मों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कार्यादेश तत्काल प्रभाव से रद कर दिए हैं। साथ ही दोनों फर्मों को आगामी पांच वर्षों के लिए नगर परिषद की सभी निविदाओं एवं कार्यों से प्रतिबंधित कर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्थान की एम/एस श्री राम इंटरप्राइजेज को 60 हाई मास्ट टावर लाइट लगाने का कार्य दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- टेंडर लेकर काम नहीं करने वाले निगम के पांच संवेदक ब्लैकलिस्टेड कई स्थानों पर खंभे लगाए गए, पर लाइटें स्थापित नहीं हो सकीं। वह...