भागलपुर, मई 16 -- सहरसा से श्रुतिकांत की रिपोर्ट नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। शहर के कई वार्डों में सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह डस्टबिन ओवरफ्लो होकर बाहर तक फैल चुके हैं, जिससे आसपास गंदगी पसरी हुई है। वार्ड 36 स्थित शिक्षक कॉलोनी में भी कचरे का ढेर लगा है, जहां डस्टबिन से बाहर तक कूड़ा फैलने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम की लचर व्यवस्था से शहरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है。

दुर्गंध और बीमारी का बढ़ा खतरा: गर्मी के मौसम में सड़ते कचरे से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं हो रहा है। मोहल्लों में फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने की...