भागलपुर, अप्रैल 13 -- सत्तर कटैया से राजेश कुमार सिंह की रिर्ग्ट एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में अज्ञात चोरों ने दो सगे भाइयों के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सचिदानंद सिंह ने बताया कि वे कोलकाता में परिवार के साथ रहते हैं, जबकि उनके भाई अंबिका सिंह देवघर में रहते हैं। गांव में रह रहे भाई अरविंद सिंह ने घटना की सूचना दी। घर पहुंचने पर देखा गया कि चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी तोड़ी और उसमें रखे करीब 85 सौ रुपये नकद, लगभग 60 हजार के जेवर व अन्य कीमती सामान सहित कुल करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अब तक न तो सामान बरामद हु...