भागलपुर, मई 2 -- सहरसा से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट शहर के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा के दौरान देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने के कारण दो छात्राओं को नियमानुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिला। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्राओं को समझा बुझाकर वापस भेजा गया। अगले साल पूरी मेहनत कर दुबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों छात्रा सोनवर्षा राज प्रखंड से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा में शामिल होने के लिए आयी थी। लेकिन देरी से पहुंचने के कारण उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके बाद एक छात्रा रोने लगी और परीक्षा में शामिल होने के लिए मिन्नत करने लगी। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.