भागलपुर, दिसम्बर 23 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में ठंड अपने चरम पर है। ठंड बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र मे कोल्ड डायरिया, सर्दी, खांसी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अस्पताल में विभाग द्वारा काफी दिनों से कफ सिरफ का आपूर्ति बन्द कर दिया गया है। इसलिए कफ-सर्दी के अधिकतर मरीज निजी दवा दुकानों से ही कफ सिरफ एवं जरूरी दवा खरीद अपना इलाज कर लेते हैं। वैसे स्वास्थ्य कर्मी के अनुसार बरियाही अस्पताल मे मंगलवार को 85 मरीजों का इलाज डेढ़ बजे तक ओपीडी मे किया गया था। ठंड प्रभावित मरीज अस्पताल में आते ही रहते हैं। कोल्ड डायरिया का भी शुरुआत हुआ है। अस्पताल आए मरीजों का समुचित इलाज एवं स्वस्थ कर वापस घर जाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. ए के गुप्ता ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए सभी को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।इन्हो...