भागलपुर, फरवरी 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सलखुआ प्रखंड के सम्हारखुर्द पंचायत से धमारा घाट रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली वर्षों पुरानी जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए लगातार मुसीबत बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में सड़क की हालत और अधिक खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव आम बात हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, मरीजों को अस्पताल ले जाने, छात्रों के स्कूल पहुंचने तथा यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक जाने में गंभीर समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। कई बार एंबुलेंस और अन्य वाहन बीच रास्ते में ही फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.