भागलपुर, जून 13 -- पतरघट (सहरसा) से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र की गोलमा पश्चिमी पंचायत के पीपरा गांव में शुक्रवार को आपदा मंत्री रत्नेश सादा का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पाग, चादर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का है, जिन्होंने लगातार चौथी बार विधानसभा भेजकर उन्हें मंत्री बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। मंत्री ने पतरघट बैलदारी मोड़ से घोघनपट्टी, गोलमा, भवरा, खजुरहा होते विराटपुर तक जाने वाली सड़क के जीर्णोद्धार को अपनी प्राथमिकता बताया। यह भी पढ़ें- गुरारू के मथुरापुर बाजार में मंत्री प्रमोद च...