भागलपुर, फरवरी 16 -- सहरसा। सदर थाना पुलिस ने झपड़ा टोला में ई रिक्शा को काट कर बेचे जाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि -झपड़ा टोला वार्ड 29 में एक व्यक्ति चोरी की गई ई-रिक्शा को काट रहा है। पुलिस जब दुकान के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने लगा। वेल्डिंग दुकान का तलाशी लिया तो ई-रिक्शा का कटा हुआ हिस्सा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।शहर में ई रिक्शा चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...