भागलपुर, मई 4 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी की रिपोर्ट सरकार के शिक्षा सुधार के प्रयासों के बावजूद झाड़ा पंचायत के सिसौना स्थित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव बना हुआ है। यहां वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है और कुल 449 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें करीब ढाई सौ बच्चे नियमित रूप से स्कूल आते हैं। विद्यालय में हेडमास्टर सहित मात्र चार शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से एक शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में तीन शिक्षकों के भरोसे पूरे विद्यालय का पठन- पाठन संचालित हो रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल में चहारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- सहरसा : सुविधाओं के अभाव में जूझता उटेशरा स्कूल शिक्षक पढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की निगरानी करने को म...