भागलपुर, मार्च 23 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। शाहपुर बाजार निवासी संतोष कुमार व संजय कुमार के घर से 136 गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। अवैध रूप से गैस सिलेंडर के कारोबार करने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 62 भरा हुआ गैस सिलेंडर सहित 74 खाली गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान मौजूद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा दोनों कारोबारी सहित दो अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मालूम हो कि बीते सप्ताह से चल रही गैस सिलेंडर आपुर्ति में कमी के कारण बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की सूचना मिल रही हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर जब्त की गई गैस सिलेंडर से अवैध रूप से गैस सिलेंडर कारोबार करने व...