सहरसा : कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर हुई बैठक
भागलपुर, अप्रैल 25 -- सत्तर कटैया (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट पंचगछिया पंचायत में बन रहे विद्युत उप केन्द्र में बरती जा रही अनियमितता को लेकर मुखिया रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन कार्य में बरती जा रही घोर अनियमितता पर चर्चा की गई। पंचगछिया के मुखिया रौशन कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी जनप्रतिनिधि द्वारा शिकायत की गई थी जिसके बाद आश्वस्त किया गया था कि गुणवत्तापूर्ण कार्य होगा। लेकिन एकबार फिर वर्तमान समय में घटिया ईट, बालू और कम सीमेंट देकर कार्य करने की शिकायत की गई है। शिकायत के बाद भी अबतक कार्य में सुधार नहीं होने पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुये मिलीभगत का आरोप लगाया है। मुखिया ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विकास के इतने बडे कार्य यदि गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.