भागलपुर, मार्च 25 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महिषी एवं जजौरी गांवों सहित आसपास के इलाकों में चैती छठ महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर ओर आस्था का माहौल देखने को मिला। व्रतियों ने पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ भगवान सूर्यदेव की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। प्रसिद्ध प्राचीन कन्दाहा सूर्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान दिनकर का आकर्षक श्रृंगार किया गया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। पुजारी बाबूकांत झा ने बताया कि छठ पर्व हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। चैती छठ की शुरुआत नहा...