भागलपुर, अप्रैल 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। समाहरणालय परिसर में स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में जिलांतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में अवगत कराया गया। जानकारी दी गई की जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। जिले में 37 गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित होम डिलीवरी की जा रही है। 6 अप्रैल को जिले में 9348 भरे हुए घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। पांच अप्रैल को 4464 सिलेंडरों की बिक्री हुई थी। बीते साठ दिनों में औसत बिक्री 5116 रही है। सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराने का निर्देश गैस एजेंसियों को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.