भागलपुर, मई 28 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुबह होते ही ईदगाहों एवं मस्जिदों की ओर नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नगर परिषद क्षेत्र के ड्योरी स्टेट स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में सुबह से ही बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि ईदगाह परिसर में तिल रखने तक की जगह नहीं बची। यह भी पढ़ें- सहरसा : ईदगाहों एवं मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, गले मिलकर दी मुबारकबाद नमाजियों की सुविधा को देखते हुए ...