सहरसा : आधी रात पुलिसिया कार्रवाई पर बवाल, थाना में थर्ड डिग्री का आरोप
भागलपुर, मई 18 -- सिमरी बख्तियारपुर से बिमलेश कुमार भारती की रिपोर्ट सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना पुलिस पर बीपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र को आधी रात घर से उठाकर बेरहमी से पिटाई करने और रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित छात्र के पिता ने कोसी रेंज के डीआईजी, सहरसा एसपी समेत कई वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बलवाहाट थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी शिल्पी कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रवेश कुमार पटना में रहकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करता है। वह 14 मई को अपने घर आया था। आरोप है कि 16 मई की आधी रात पुलिस पदाधिकारी शिल्पी कुमारी करीब दो dozen पुलिसकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.