भागलपुर, अगस्त 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक संचालित होने वाले अभियान की तैयारियों एवं विभिन्न विभागों की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं वितरण, प्रत्येक प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, जन-जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं नगर निकायों में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- ...