भागलपुर, सितम्बर 8 -- पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को थाना के समीप एनएच-106 पर वाहन जांच के दौरान स्कूटी सवार एक महिला को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब बरामद करने के साथ स्कूटी भी जब्त कर ली।थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि राहुल कुमार पुलिस बल के सहयोग से थाना के सामने वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान अरार की ओर से भर्राही जा रही स्कूटी सवार महिला को रोककर उसकी तलाशी ली गई। स्कूटी की सीट के नीचे बनी डिक्की में सफेद रंग की 10 पन्नी की पोटली में कुल 25 लीटर देसी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार महिला की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित परमानंदपुर वार्ड संख्या-10 निवासी अरुण साह की 20 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। पुलि...