भागलपुर, अप्रैल 3 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। खगड़िया जिले में 21 अप्रैल 2026 को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन खगड़िया बाजार स्थित केएन क्लब में होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को पटना में हुए बिहार कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन के निर्णय के तहत जिलावार सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खगड़िया में यह कार्यक्रम तय किया गया है। छत्रपति यादव ने कहा कि 25 मार्च से उन्होंने आपका साथ चाहिए यात्रा की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद कर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में टिकट वितरण में अनियमितता से कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ी है। प्रेस वार्ता में कई का...