भागलपुर, मई 10 -- सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड दोहरीकरण कार्य को लेकर जयनगर से सहरसा होकर मनिहारी जाने और आने वाली जानकी एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक रद्द रहेगी। दोहरीकरण कार्य के कारण लिए जाने वाले मेगा ब्लॉक की वजह से जानकी सहित कई अन्य ट्रेनों का परिचालन रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। तीन दिनों तक जानकी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- बिहार संपर्क क्रांति सीतामढ़ी रूट से चलेगी, 45 ट्रेनें रद्द; 31 का बदला गया रूट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...