सहरसा: हादसे के बाद सहरसा में अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल
भागलपुर, जून 4 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को आईसीयू में हुई दर्दनाक घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद सहरसा जिले के लोगों के बीच भी चिंता बढ़ गई है कि जिले के अस्पताल किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए कितने तैयार हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सदर अस्पताल सहित जिले के 18 रजिस्टर्ड अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम दुरुस्त है। सदर अस्पताल में ऑटोमैटिक फायर सिस्टम के साथ अग्निशमन सिलेंडर भी लगाए गए हैं। हालांकि इन व्यवस्थाओं की वास्तविक उपयोगिता और नियमित मॉनिटरिंग को लेकर लोगों के मन में कई सवाल बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- प्राइवेट हॉस्पिटल और होटलों पर सख्त हुई सम्राट सरकार, मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद एक हफ्ते में मांगे सर्टिफिकेट तंग गलियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.