सहरसा: हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन
भागलपुर, अगस्त 28 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिथि में परिवर्तन के कारण शुभ मुहूर्त में बहनों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र और नकदी भेंट कर सदैव भाई-बहन के रिश्ते को निभाने का वचन दिया। रक्षाबंधन को लेकर पतरघट, पस्तपार बाजार, कपसिया विशनपुर, धबौली, कहरा, पामा, जीरबा, रहुआ, ठाढ़ी, सबैला, किशनपुर, सुरमाहा, पहाड़पुर, मानिकपुर, गोलमा, घोघनपट्टी सहित अन्य जगहों पर खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.