सहरसा: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को दी गाली, विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध
भागलपुर, अगस्त 21 -- सहरसा ।बनमाईटहरी पुलिस ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गाली देने के मामले में मनिया गांव से एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। नाबालिग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में था। इधर बनमाईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि गाली देने के मामले में विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी हो की सोशल मीडिया पर दो युवकों द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री को गालीगलौज करने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें मुख्यमंत्री को गाली देते हुए अपना लोकेशन मनिया बता रहा था ।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस युवक को चिन्हित करने में जुटी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया ।नाबालिग ने स्मैक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.