भागलपुर, सितम्बर 23 -- सहरसा से ज्ञानमूर्ति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने पंचायत समिति, -सह-सदस्य सचिव, प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई. सिमरी बख्तियारपुर को कार्रवाई की अनुशंसा की है। मामला जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के तटबंध के अंदर स्थित उत्कमित मध्य विद्यालय दह के प्रखंड शिक्षक का है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना ने प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई. सिमरी बख्तियारपुर को कार्रवाई के लिए भेजे पत्र में कहा किसोशल मीडिया पर वायरल विडियों में उत्कमित मध्य विद्यालय दह, अंचल सिमरी बख्तियारपुर के शिक्षक मनोज कुमार टुडू द्वारा मीडिया बाईट दिया गया, जो कि विभागीय नियम के प्रतिकूल है। विभागीय निदेशानुसार सोशल मिडिया पर अनाधिकृत रूप से बाईट (ब्यान) दिया जाना स्वेच्छाचारिता, विभागीय निदेश की अवमानना एवं उच्चाधिकारी आदेश की अवहेलना का द्योतक है...