भागलपुर, जनवरी 4 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। आयुष कुमार हत्याकांड को घटित हुए सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी को लेकर सदर थाना की कथित निष्क्रियता के विरोध में सिहौल चौक पर पीड़ित परिवार का आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठी पीड़ित मां नीतू सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डिटेल्स अब तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इसी कारण शुक्रवार से पुनः आमरण अनशन शुरू किया गया है। नीतू सिंह ने कहा कि पूर्व में पदाधिकारियों ने आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया था, लेकिन आज तक उनके इकलौते पुत्र आयुष कुमार की हत्या के मामले में न्याय नहीं मिला। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि "देर से मिला न्याय, न्याय नहीं बल्कि एक और अन्याय है।" पीड़ित परिवार का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.