भागलपुर, अप्रैल 5 -- महिषी। पुलिस ने सरौनी गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासी दिनेश राय को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...