भागलपुर, फरवरी 19 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत अंतर्गत बेहटा गांव निवासी गुजरात के बड़ौदा स्थित एयरफोर्स में तैनात 59 वर्षीय शिवशंकर चौधरी की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि शिवशंकर चौधरी बड़ौदा एयरफोर्स में वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वे अपने आवास से ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार महज डेढ़ माह पूर्व ही शिवशंकर चौधरी अपने पिता उग्रनारायण चौधरी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर बेहटा से बड़ौदा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.